फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20 thousand case setteled on National Lok Adalat

लोक अदालत में 20 हजार केस निपटे

Sat, 12 Dec 2015 11:49 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय समेत सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 20 हजार वादों का निस्तारण किया गया। आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में करीब पौने दो लाख रुपये अर्थदंड वसूला गया है।
विज्ञापन


वर्षों से लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय समेत जिले की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए चल रही तैयारी के मद्देेनजर करीब 26 हजार विभिन्न प्रकार के वादों को संबंधित लोक अदालतों में भेजा गया था।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज डॉ. नरेश कुमार बहल की देखरेख में शुरू हुआ। शाम तक विभिन्न प्रकार के करीब 20 हजार वादों का निस्तारण तहसील एवं दीवानी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत के जरिए फौजदारी के निस्तारित मामलों में 1,76, 755 रुपये अर्थदंड भी लगाया गया  और करीब एक करोड़ रुपया जुर्माना वसूला गया। मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों में पांच करोड़ 70 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में भुगतान   कराया गया। कई उत्तराधिकार के वादों का निर्णय हुआ।


नोडल अधिकारी एडीजे सूबेदार यादव का कहना है कि लोक अदालत में निर्णीत हुए वादों का सही आंकड़ा जुटाया जा रहा है। दीवानी न्यायालय में सभी अपर जिला जज, सीजेएम विजय कुमार समेत सभी मजिस्ट्रेट व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने वादों की सुनवाई करते हुए उसका निस्तारण किया। तहसीलों में उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी में वादों का निस्तारण हुआ। जिला जज डॉ.नरेश कुमार बहल समेत अन्य न्यायिक अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत की दिन भर निगरानी करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed