{"_id":"6a8d3f611307827b220d0143","slug":"doctor-dies-in-road-accident-in-sultanpur-surgeon-and-colleague-injured-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, सर्जन और साथी घायल; ओवरटेक करते समय ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, सर्जन और साथी घायल; ओवरटेक करते समय ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई कार
Tue, 25 Aug 2026 12:58 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:58 PM IST
सार
सुल्तानपुर में सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत हो गई। जबकि, सर्जन और साथी घायल हो गए। ओवरटेक करते समय ओवरब्रिज की रेलिंग से कार टकराने से हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुल्तानपुर: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे सड़क हादसा हो गया। इसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। हादसा अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर दरियापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास हुआ।
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे गभड़िया निवासी डॉ. अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सर्जन डॉ. शैलेंद्र जायसवाल और डॉ. राशिद घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि तीनों डॉक्टर अमहट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज का ऑपरेशन करने के बाद दरियापुर स्थित ममता हॉस्पिटल जा रहे थे। वहां एक अन्य गंभीर मरीज का ऑपरेशन करना था। मरीज की हालत को देखते हुए वे जल्द अस्पताल पहुंचना चाहते थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।