{"_id":"6a8d7f62afe1c52fdc0de470","slug":"sultanpur-collision-between-a-roadways-bus-and-a-magic-vehicle-on-the-purvanchal-expressway-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस और मैजिक में भिड़ंत, 13 बस यात्री सहित 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बस और मैजिक में भिड़ंत, 13 बस यात्री सहित 15 लोग घायल
Tue, 25 Aug 2026 05:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 25 Aug 2026 05:11 PM IST
सार
हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों सहित 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे राहत टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक रोडवेज बस और माल वाहक मैजिक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सहेलखा-खालिसपुर के बीच हुआ। इस दुर्घटना में कुल 15 लोग घायल हो गए, जिनमें 13 रोडवेज बस यात्री और दो माल वाहक मैजिक के चालक/क्लीनर शामिल हैं। रोडवेज बस लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
माल वाहक मैजिक में सवार घायलों की पहचान राजू हरिजन (20), निवासी लाला का पुरवा, हालियापुर, सुल्तानपुर) और जय गोपाल साव (लगभग 36 वर्ष, निवासी दीपनगर, नालंदा, बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रोडवेज बस में घायल यात्रियों में आयुष वर्मा (21, जौनपुर), अंजू मिश्रा (30, बलिया), अमरीश यादव (34, अंबेडकरनगर), रवि शंकर पटेल (35, मऊ), विशाल सिंह (24, अंबेडकरनगर), रमेश कुमार (40, सुल्तानपुर), सिकंदर (34, सुल्तानपुर), विजय प्रकाश सिंह (32, मऊ), मो. अदनान (28, आजमगढ़), शाहिन खातून (54, आजमगढ़), मो. सादिक (60, आजमगढ़), अमन शर्मा (30, आजमगढ़) और पंकज सिंह (21, मऊ) शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे राहत टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दोस्तपुर भेजा। सीएचसी दोस्तपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी नारद मुनि, सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह और कूरेभार थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह रात 2:00 बजे तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने घायलों को रेफर करवाने के बाद बचे हुए यात्रियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अन्य बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
एक यात्री के अनुसार, आगे एक माल वाहक मैजिक खराब खड़ी थी और उसके चालक ने रुकने का संकेत दिया था। हालांकि, रोडवेज बस के चालक ने पीछे से मैजिक को टक्कर मार दी। मैजिक पर अनार लदे हुए थे।