फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   20 people quarantine

मेडिकल क्वारंटीन किए गए 20 संदिग्ध

Thu, 30 Apr 2020 09:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
20 people quarantine
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन लगातार संदिग्धों पर नजर रखे हुए है। बृहस्पतिवार को 20 संदिग्धों को मेडिकल क्वारंटीन कर दिया गया। अब मेडिकल क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 91 हो गई है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों को मेडिकल क्वारंटीन में रखा जा रहा है। अभी तक मेडिकल क्वारंटीन से 344 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 20 संदिग्धों को मिलाकर मौजूदा समय में मेडिकल क्वारंटीन में रखे गए लोगों की संख्या 91 हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 709 व ग्रामीण क्षेत्र में 27,368 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। आश्रय स्थलों में मौजूदा समय में 246 को क्वारंटीन किया गया है। बताया कि 127 रसोई के जरिए सवा चार लाख भोजन का पैकेट वितरित किया जा चुका है। वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 537 का नमूना लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एसजीपीजीआई से 517 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 20 सैंपलों की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करने पर 303 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। महामारी अधिनियम के तहत 110 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 288 की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed