{"_id":"5b1430fd4f1c1bab6e8b6007","slug":"191528049917-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की हत्या में केस दर्ज
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान के हत्यारों का सुराग नहीं, विरोध में बाजार बंद
सुल्तानपुर। भरे बाजार शनिवार शाम हुई बिरसिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपियों को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना में नामजद चारों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। हत्या के विरोध में रविवार को बाजार बंद रहा। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पूर्व प्रधान शशांक शेखर सिंह उर्फ मुन्नू (62) की शनिवार शाम साढ़े छह बजे स्थानीय बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के बेटे ऋषभ सिंह की तहरीर पर रविनंद, सच्चिदानंद, चंदन और रमाकांत तिवारी निवासी कटाट पुरूषोत्तमपुर के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया लेकिन किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी। पूर्व प्रधान की हत्या के विरोध में रविवार को भी बिरसिंहपुर बाजार पूरी तरह से बंद रही। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारों की गिरप्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई है।
परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे जनप्रतिनिधि
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद रविवार को पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, ओपी चौधरी, विजय सिंह समेत कई नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिवारीजनों को ढाढंस बंधाया। पूर्व प्रधान की हत्या से पत्नी नेहा सिंह, पुत्र ऋषभ, मुकुल, बेटी वर्षा के साथ भाई अमरीश व यशोधन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।