फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गोमती नदी पर मल्हीपुर में बनेगा पुल

गोमती नदी पर मल्हीपुर में बनेगा पुल

Sun, 10 Feb 2019 11:15 PM IST
ishwar  ashish ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोमती नदी पर मल्हीपुर में बनेगा पुल
सुल्तानपुर। गोमती नदी के मल्हीपुर घाट पर पुल का निर्माण होगा। करीब सवा 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेतु से डेढ़ लाख लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी। शासन से स्वीकृति के बाद रविवार को अयोध्या में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी आधारशिला रखी। शिलान्यास के बाद सेतु के निर्माण का रास्ता खुल गया है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने शहर स्थित एक ओवरब्रिज का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन


जिले के पूर्वी छोर पर प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक में स्थित मल्हीपुर घाट पर सेतु बनवाने की मांग काफी दिनों से चली आ रही थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए लंभुआ भाजपा विधायक देवमणि दूबे ने सेतु निगम से प्रस्ताव तैयार करवाया था। सांसद वरुण गांधी व विधायक की पैरवी पर शासन ने करीब तीन माह पहले सेतु की स्वीकृति दे दी। मंजूरी के बाद रविवार को अयोध्या पहुंचे उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मल्हीपुर सेतु का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निगम की मानें तो पुल के निर्माण से गोमती नदी के दोनों तरफ आसपास के करीब डेढ़ लाख लोगों को आवाजाही में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


शासन से स्वीकृत मल्हीपुर घाट सेतु की लागत 20.23 करोड़ रुपये आएगी। करीब 181 मीटर सेतु पर सात पिलर बनाए जाएंगे। इसके बाद दोनों तरफ मिलाकर 400 मीटर पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। पहुंच मार्ग को लेकर सेतु की लंबाई 600 मीटर निर्धारित की गई है। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि मल्हीपुर घाट सेतु का शिलान्यास व शहर के ब्रिज का लोकपर्ण उपमुख्यमंत्री ने कर दिया है। मल्हीपुर सेतु का निर्माण जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान होगा 50 गांवों का रास्ता
चांदा। गोमती नदी पर मल्हीपुर घाट पर सेतु निर्माण से दोनों तरफ के करीब 50 गांव का रास्ता सीधा हो जाएगा। इन गांवों के साथ आसपास के करीब डेढ़ लाख आबादी को आवाजाही में सहूलियत हो सकेगी। अभी तक लोगों को इब्राहिमपुर डेवाढ़ घाट पुल से होकर अपना रास्ता तय करना पड़ रहा था। यह सेेतु एनएच 56 पर स्थित कोइरीपुर व दूसरी तरफ करौंदीकलां ब्लॉक को जोड़ेगा। इस पुल से मल्हीपुर, बनरहा, छतौना, वैंती, शिवपुर, हिंदुआबाद, पहाड़पुर, बहाउद्दीनपुर, करौंदीकलां, सोनावां समेत 50 गांव जुड़ेंगे।


ब्रिज का किया लोकार्पण
अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शहर में एसपी आवास के पास बने ओवर ब्रिज का भी उद्धाटन किया। यह ब्रिज अप्रैल 2018 में बनकर तैयार हुआ है। इस पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आई है। आवाजाही की समस्या को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने औपचारिक रूप से इसका लोकार्पण करते हुए रास्ता खुलवा दिया था। रविवार को अयोध्या में लोकार्पण का कार्यक्रम मिलने के बाद सेेतु को माला फूल से सजाया गया था। सेतु निगम के अभियंताओं के मुताबिक अयोध्या में उपमुख्यमंत्री ने जिले की कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed