फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   छात्रों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन

छात्रों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने हाईवे जामकर किया प्रदर्शन
छात्रों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन

क्रासर
फॉर्म वेरीफाई न होने से छह छात्रों का भविष्य अधर में

पुलिस ने खुलवाया जाम, एलएलबी की परीक्षाएं आज से
फोटो संख्या-41,42
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। एलएलबी फाइव इयर परीक्षा का फॉर्म का वेरीफाई न होने से छह छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। फार्म वेरीफाई कराने के लिए छात्र कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक परीक्षा नियंत्रक की परिक्रमा करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। सोमवार को नाराज छात्रों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छात्रों को परीक्षा में शामिल कराने का आश्वासन दिया तब जाकर छात्र हाईवे से हटे।
केएनआईपीएसएस में लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्र सोमवार को सड़क पर उतर आए। फाइव इयर के नौवें और 10 वें सेमेस्टर के अंबुज तिवारी, अरुण विक्रम, आदित्य मिश्र, सौरभ तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी समेत कई छात्रों ने कॉलेज के सामने हाईवे जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था। उस फॉर्म को वेरीफाई कराने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है। सभी छात्रों को पिछले शनिवार को अवध विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पास भेजा गया था। वहां से उन्हें पहले कॉलेज से फॉर्म को वेरीफाई कराने के लिए वापस भेज दिया गया। छात्र जब शनिवार को कॉलेज पहुंचे तब तक कॉलेज बंद हो चुका था। दूसरे दिन रविवार की छुट्टी थी। सोमवार को सभी छात्र एक बार फिर कॉलेज पहुंचे तो उन्हें फिर विश्वविद्यालय भेज दिया गया। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर आरएन राय ने फॉर्म वेरीफाइ करने के लिए कॉलेज को लिखित दिया। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना पाते ही यूपी 100 के तीन वाहन और एसआई प्रद्युम्न सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसआई ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि पुलिस छात्रों को परीक्षा में शामिल कराएगी तब जाकर छात्र शांत हुए। गौरतलब है कि मंगलवार से ही एलएलबी की परीक्षा शुरू हो रही है।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं जमा की फीस: प्राचार्य
कमला नेहरू विधि संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इन छात्रों ने सेमेस्टर में प्रवेश ही नहीं लिया था। विश्वविद्यालय का परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरा लेकिन हार्डकॉपी कॉलेज में नहीं जमा की। इसलिए इनके फार्म वेरीफाई नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed