{"_id":"5967a7604f1c1b0a558b4674","slug":"181499965280-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चार अवर अभियंताओं
के कार्यक्षेत्र में बदलाव
क्रासर
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता ने अमेठी जिले के विद्युत वितरण खंड-2 में तैनात चार अवर अभियंताओं के पास मौजूद अतिरिक्त उपकेंद्रों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया है। जारी आदेश में तत्काल नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्य भार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बृहस्पतिवार को जिले के विद्युत वितरण खंड-2 में तैनात चार अवर अभियंताओं को आवंटित अतिरिक्त उपकेंद्रों की जिम्मेदारी बदल दी। जारी आदेश में कहा गया है कि जायस उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अमित चौधरी अब भेंटुआ उपकेंद्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। इसी तरह अब तक एचएएल उपकेंद्र का अतिरिक्त प्रभार देख रहे भादर उपकेंद्र के जेई राकेश प्रजापति को एचएएल के बजाय अमेठी उपकेंद्र का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। उपकेंद्र फुरसतगंज में तैनात अवर अभियंता नीलाक्ष मनोज को एचएएल उपकेंद्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह बेनीपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई अतुल सोनी को अतिरिक्त रूप से आवंटित भेंटुआ उपकेंद्र के बजाय अब उपकेंद्र पीथीपुर की जिम्मेदारी संभालनी होगी। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।