फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   180 students gave Amar Ujala Disha exam

Sultanpur News: 180 विद्यार्थियों ने दी अमर उजाला दिशा परीक्षा

Sun, 11 Feb 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 11 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
180 students gave Amar Ujala Disha exam
दोस्तपुर के स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। -संवाद
सुल्तानपुर। पहले चरण में शनिवार को जिले के कादीपुर व दोस्तपुर ब्लॉक के तीन सीबीएसई स्कूलों में 180 विद्यार्थियों ने अमर उजाला दिशा परीक्षा दी। इसमें 10वीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने ओएमआर-शीट पर प्रश्नों के उत्तर दिए। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


दोस्तपुर ब्लॉक के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में सुबह 11 बजे व नवयुग इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दोपहर 12 बजे एवं कादीपुर ब्लॉक के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में दोपहर 1:15 बजे से परीक्षा शुरू हुई। कादीपुर ब्लॉक में 115 व दोस्तपुर ब्लॉक में 65 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन



विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
कादीपुर सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य रोजो थॉमस ने बताया कि दिशा परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में गजब का उत्साह दिखा। परीक्षा कराने में शिक्षक शिव कुमार पांडेय, नरसिंह विक्रम सिंह, अमित दूबे, रामचेत मौर्या, एंटोनी थॉमस, शेरिन बाबू, शंकर सुवन दूबे, अनुराग मिश्र, अयोध्या पांडेय, रवि निषाद व सिस्टर लूसी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थियों ने मन लगाकर दी परीक्षा
दोस्तपुर ब्लॉक स्थित नवयुग इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने मन लगाकर परीक्षा दी। पुरस्कार व छात्रवृत्ति को लेकर सभी विद्यार्थी उत्साहित रहे। परीक्षा कराने में स्कूल के शिक्षक रविभूषण पांडेय एवं शिक्षिका वैशाली मिश्रा व वैष्णवी शुक्ला का सहयोग रहा।


वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य विनय पांडेय ने बताया कि एप्टीट्यूड टेस्ट में अलग-अलग विषयों के सवालों के उत्तर देकर विद्यार्थी प्रफुल्लित थे। 9:30 बजे से विद्यार्थियों की भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई थी। परीक्षा में स्कूल के शिक्षक राहुल तिवारी, सुशील कुमार एवं शिक्षिका फहमिदा खान व सबिहा मदनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed