फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   178 allottees will get possession of the shop soon

Sultanpur News: 178 आवंटियों को दुकान पर जल्द मिलेगा कब्जा

Sun, 28 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
178 allottees will get possession of the shop soon
सुल्तानपुर। जिला पंचायत की ओर से 3.40 करोड़ रुपये से बनवाए जा रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। सिरवारा रोड पर मार्केट बनने से शहर के बाजार का विस्तार हो गया है। दुकानों केआवंटियों को जल्द ही कब्जा मिल सकेगा।
विज्ञापन



जिला पंचायत की ओर से शहर के बाजार का विस्तार व लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए सिरवारा रोड पर वर्ष 2021 में दो मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण का शुभारंभ किया गया था। बीच में कोराना संक्रमण के चलते निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। संक्रमण धीमा होने के बाद फिर निर्माण शुरू कराया गया।
विज्ञापन



शॉपिंग कॉम्पलेक्स में 178 दुकानों का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। दुकानों की रंगाई-पुताई व फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। काम जून में पूरा होने की संभावना है। आवंटियों को जल्द ही कब्जा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवंटियों को कब्जा मिलते ही शहर के सिरवारा रोड पर बाजार का विस्तार हो जाएगा। अभी तक शहर में सघन दुकानों का विस्तार लालडिग्गी चौराहे तक ही है। आवासीय क्षेत्र में शापिंग कॉम्पलेक्स संचालित होने से लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं।



कॉम्पलेक्स से बढ़ेगी जिला पंचायत की आय
जिला पंचायत शहर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के जरिये बाजार के विस्तार के साथ ही अपनी आय बढ़ाने में जुटा है। इसके पहले जिला पंचायत की ओर से शहर के डिहवा में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है। जिला पंचायत की ओर से आवंटियों से माहवार किराया वसूला जाएगा।




एग्रीमेंट कराकर दी जाएंगी दुकानें
जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। जून में आवंटियों से एग्रीमेंट कराकर दुकानों को उन्हें हस्तगत कर दिया जाएगा। आवंटियों से नियमानुसार किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed