{"_id":"5a05d8594f1c1bf2538bbf59","slug":"171510332505-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद जारी करेंगे परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद जारी करेंगे परिचय पत्र
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद
जारी करेंगे परिचय पत्र
क्रासर-
पहले डीआईओएस के पास था अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। वर्ष 2018 में होने वाली हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में लगाए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों व उडनदस्ते में शामिल शिक्षकों का परिचय पत्र सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के हस्ताक्षर से जारी होगा। पहले यह अधिकार जिला विद्यालय निरीक्षक के पास था। परिचय पत्र समय से जारी किए जा सकें इसके लिए डीआईओएस की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से तीन दिन के अंदर ऐसे शिक्षकों व कर्मचारियों की अपडेट सूची मांगी गई है जिन्हें कक्ष निरीक्षक बनाने के साथ ही उड़नदस्ते में शामिल किया जा सके।
वर्ष 2018 की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया जा सके इसके लिए बोर्ड की ओर कक्ष निरीक्षकों के साथ ही उड़नदस्ता टीमें गठित की जाती हैं। इन सभी को बोर्ड की ओर से परिचय पत्र जारी किए जाते हैं। इस बार यह परिचय पत्र सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद की ओर से जारी किया जाएगा। अभी तक यह परिचय पत्र जारी करने का अधिकार जिला विद्यालय निरीक्षक के पास होता था। जिला स्तर पर गठित होने वाले उडनदस्ते में शामिल शिक्षकों के साथ ही सभी कक्ष निरीक्षकों को जारी होने वाले परिचय पत्र समय से दिए जा सकें इसके लिए बोर्ड ने डीआईओएस को पत्र लिखकर निर्धारित प्रारूप पर शिक्षकों का संपूर्ण ब्यौरा मांगा है। बोर्ड का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी 199 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर शिक्षकों व कर्मचारियों की डिटेल उपलब्ध कराने को कहा है। परीक्षा विभाग प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि जो प्रधानाचार्य पांच दिसंबर तक निर्धारित प्रारूप पर पूरा विवरण नहीं उपलब्ध कराएंगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।