फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   लखनऊ-बलिया सिक्स लेन की जद में आया प्रावि मधुकरा

लखनऊ-बलिया सिक्स लेन की जद में आया प्रावि मधुकरा

Mon, 23 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-बलिया सिक्स लेन की जद में आया प्रावि मधुकरा
लखनऊ-बलिया सिक्स लेन
विज्ञापन

की जद में आया प्रावि मधुकरा
क्रासर
प्रधानाध्यापक की अर्जी पर बीएसए ने डीएम को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। लखनऊ से बलिया तक सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है। बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर एवं कादीपुर विकासखंड क्षेत्र के कई गांव की भूमि एक्सप्रेस-वे की जद में आ रही है। जमीनों के बैनामे की भी प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच धनपतगंज विकासखंड क्षेत्र के राजस्व गांव मझवारा के प्राथमिक विद्यालय पूरा मधुकरा के एक्सप्रेस-वे में पूर्णत: प्रभावित होने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह को पत्र भेजकर विद्यालय भवन अन्यत्र बनवाने की मांग की है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि 1997 में बने इस विद्यालय की जमीन ग्राम सभा की है। विद्यालय निर्माण प्रभारी ने जमीन विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव तत्कालीन तहसीलदार को भेजा था। बावजूद इसके जमीन विद्यालय के नाम नहीं हो सकी। अब जबकि पूरा विद्यालय भवन एवं परिसर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दायरे में आ रहा है तो भविष्य में विद्यालय संचालन में दिक्कतें उत्पन्न होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापक की सूचना पर पूरे मामले से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एडी बेसिक तथा सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed