फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो

अमेठी। केंद्र सरकार द्वारा रक्षा संस्थानों/आयुध निर्माणियों के निजीकरण व निगमीकरण किए जाने के विरोध में स्थानीय मुंशीगंज में स्थित आयुध निर्माणी के श्रमिकों ने बहुजन इंपलाइज यूनियन कोरवा अमेठी के बैनर तले काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। शनिवार देर शाम संगठन के लोगों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुध निर्माणी महाप्रबंधक को सौंपा।

केंद्र सरकार द्वारा रक्षा संस्थानों/आयुध निर्माणियों के निजीकरण व निगमीकरण करने की तैयारी की जा रही है। जिसके विरोध में देश के विभिन्न रक्षा संस्थानों/आयुध निर्माणियों में कार्यरत 53 संगठनों/यूनियनों के लोगों ने कार्य के दौरान काली पट्टी बांधकर तीन जुलाई से विरोध सप्ताह शुरू किया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय बहुजन प्रतिरक्षा श्रमिक महासंघ दिल्ली से संबद्ध बहुजन इम्पलाइज यूनियन कोरवा अमेठी की ओर से सांकेतिक विरोध सप्ताह मनाया गया। शनिवार देर शाम विरोध सप्ताह समाप्ति के बाद संगठन के अध्यक्ष धनश्याम मौर्य की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन आयुध निर्माणी कोरवा के महाप्रबंधक को सौंपा। जिसमें रक्षा संस्थानों/आयुध निर्माणियों का निजीकरण/निगमीकरण बंद करने, रक्षा क्षेत्र में सौ प्रतिशत विदेशी निवेश रद्द, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी, नई स्थानांतरण नीति समेत 10 मांगें शामिल हैं। इस मौके पर महामंत्री अजीत सोनी, सुनील मिश्र, दीपकिशोर, सुनीत चौधरी, रवि कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed