फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर

सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर

Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर
सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सचिव पंचायतीराज व नोडल अधिकारी प्रीती शुक्ला ने सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाने पर जोर दिया।

कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कानून का राज कायम रखने पर जोर देते हुए महिला अपराध, दहेज हत्या पर नियंत्रण व अवैध खनन पर रोक का निर्देश दिया। शनिवार को उन्होंने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया।

दौरे के दूसरे दिन सचिव पंचायतीराज प्रीती शुक्ला ने दूबेपुर विकास खंड के तिवारीपुर गांव में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करते हुए जानवरों की चरही देखी।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, प्रसाधन व मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सचिव ने ग्राम प्रधान अमित तिवारी से योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों पेंशन, आवास, राशन वितरण आदि की जानकारी ली। गांव में बिजली की समस्या को देखते हुए पोल लगवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने चरागाह की बाउंड्रीवाल की जांच कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले शनिवार की रात कलेक्ट्रेट में शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सचिव ने योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

सचिव ने आयुष्मान भारत, गोवंश आश्रय स्थलों, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता मिशन, किसान सम्मान निधि, पेयजल योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने डीएम को पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

कहा कि पाठ्य पुस्तकों, ड्रेस, जूता-मोजा का समय से वितरण करा दिया जाय। स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराई जाय।

शहर की साफ-सफाई पर जोर देते हुए कचरा निस्तारण कराते हुए लोगों को जागरूक करने को कहा। कहा कि गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के मरने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।


उन्होंने लंबित पेंशन के आवेदनों को माह भर में निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम सी इंदुमती ने सचिव को सुधार का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसपी हिमांशु कुमार, सीडीओ मधुसूदन हुल्गी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed