फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   30 नलकूपों का संचालन ठप, किसान परेशान

30 नलकूपों का संचालन ठप, किसान परेशान

Sun, 26 May 2019 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
30 नलकूपों का संचालन ठप, किसान परेशान
30 नलकूपों का संचालन ठप, किसान परेशान
विज्ञापन


सुल्तानपुर। क्षेत्र में स्थित राजकीय नलकूपों का संचालन सही ढंग से नहीं होने की वजह से किसानों को जायद की फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है।

विद्युत व यांत्रिक दोष से क्षेत्र के करीब 30 नलकूपों का संचालन ठप पड़ा है। शिकायत के बाद भी नलकूप विभाग की ओर से ट्यूबवेलों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

तहसील क्षेत्र में 62 राजकीय नलकूप हैं। इसमें करीब 30 नलकूप बंद पड़े हैं। इस समय किसान अपने खेतों में जायद की फसल की सिंचाई को लेकर परेशान हैं। नहरों का संचालन भी बंद चल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए राजकीय नलकूपों का भी सहारा नहीं मिल पा रहा है। कई नलकूप विद्युत व यांत्रिक दोष के चलते बंद पड़े हैं।

गोपालपुर गांव में स्थित नलकूप संख्या 44 एसजी पिछले आठ महीनों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके खेतों में इस समय ककड़ी, खीरा, तरबूज, समेत अन्य मौसमी सब्जियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी सिंचाई के लिए पानी की समस्या आड़े आ रही है। नलकूप से पानी नहीं मिल रहा है और नहरों का संचालन भी बंद पड़ा है। ऐसे में निजी नलकूपों के सहारे किसी तरह से महंगे दाम पर सिंचाई करानी पड़ रही है।


इस संबंध में एसडीएम रामअवतार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर विभाग को नलकूप ठीक कराने का आदेश दिया गया है। संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed