{"_id":"5ce986d2bdec220715069206","slug":"155880832410-sultanpur-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा थर्मल पावर से मिलेगी जिले को विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा थर्मल पावर से मिलेगी जिले को विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा थर्मल प्लांट से मिलेगी जिले को बिजली
सुल्तानपुर। अंबेडकरनगर के टांडा स्थित थर्मल पावर से जिले को 400 केवीए की बिजली मिलेगी। बिजली लेने के लिए पारेषण ने 125 करोड़ रुपये की लागत से 67 किमी की बड़ी विद्युत लाइन तैयार की है।
पारेषण इसे जल्द चालू करने की तैयारी में है। लाइन चालू होने से जिले की करीब 26 लाख आबादी के साथ ही आजमगढ़ की भी बिजली किल्लत दूर हो सकेगी।
पावर कॉर्पोरेशन बिजली की दिक्कत अंबेडकर नगर के टांडा में स्थित थर्मल पावर से दूर करेगा। जिले समेत आसपास के जनपदों को बिजली आपूर्ति करने के लिए शासन ने पारेषण को अंबेडकरनगर स्थित टांडा के थर्मल पावर से 400 केवीए की नई लाइन हाईटेंशन लाइन बनाने की मंजूरी दी थी।
शासन ने लाइन निर्माण का कार्य यूनिटेक नामक कार्यदायी संस्था को सौंपा था। योजना के तहत अंबेडकर नगर के टांडा से कादीपुर के पास तक करीब 67 किमी की लाइन का निर्माण होना था।
विज्ञापन
इसके लिए शासन ने करीब सवा अरब धनराशि मंजूर की थी। पयागीपुर स्थित पारेषण की देखरेख में कार्यदायी संस्था ने टांडा से कादीपुर के पास तक करीब 67 किमी नई हाईटेंशन लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है।
अब कार्यदायी संस्था के सहयोग से पारेषण लाइन की टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। लाइन की टेस्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद थर्मल पावर से 400 केवीए की लाइन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
पारेषण के मुताबिक थर्मल पावर से मिलने वाली आपूर्ति जिले के साथ कादीपुर से ही आजमगढ़ जनपद स्थित 400 केवी पारेषण उपकेंद्र को भी जाएगी।
थर्मल पावर से आपूर्ति मिलने पर जिले की करीब 26 लाख आबादी के साथ ही आसपास के जिलों के वितरण उपकेंद्रों की बिजली की दिक्कत दूर हो सकेगी। पारेषण नई लाइन को चालू करने की तैयारी में जुटा है। पारेषण के मुताबिक दो दिन में नई लाइन चालू कर दी जाएगी।
थर्मल पावर से आने वाली लाइन से आजमगढ़ को आपूर्ति देने की व्यवस्था पारेषण ने की है। पारेषण के मुताबिक जिले से आजमगढ़ के लिए निकली लाइन से कादीपुर के पास ही आजमगढ़ की लाइन को जोड़ दिया जाएगा।
शहर के पास पयागीपुर स्थित 400 केवी पारेषण उपकेंद्र को अभी तक सोनभद्र स्थित अनपरा विद्युत उत्पादन केंद्र से बिजली की आपूर्ति होती रही है।
बढ़ती खपत को देखते हुए पारेषण ने अब अनपरा के साथ ही टांडा के थर्मल पावर से आपूर्ति लेकर कमी को दूर करने की योजना बनाई थी। योजना पर शासन की मंजूरी के बाद कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। पारेषण के मुताबिक अब जिले को अनपरा के साथ ही थर्मल पावर से भी आपूर्ति मिल सकेगी।
पारेषण के अधिशाषी अभियंता हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि 400 केवी की हाईटेंशन बनकर तैयार हो गई है। परीक्षण के बाद लाइन को जल्द चालू कर दिया जाएगा। लाइन चालू होने से जिले के साथ ही आजमगढ़ को भी आपूर्ति मिल सकेगी।