फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मिसरौली में फेल हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन

मिसरौली में फेल हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन

Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मिसरौली में फेल हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन
मिसरौली में फेल हुआ इंटरसिटी का इंजन
विज्ञापन


गौरीगंज। वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार सुबह अचानक मिसरौली रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इंजन खराब होने के बाद ट्रैक पर ट्रेन का संचालन प्रभावित होता देख विभाग ने अंतू में मालगाड़ी रोक कर उसके इंजन से ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान दो घंटे तक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित।

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित वाराणसी-लखनऊ अप इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार सुबह अचानक मिसरौली रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर खराब हो गया।
विज्ञापन


इंजन में आई कमी को दूर करने के लिए चालक, गार्ड व स्टेशन कर्मचारियों ने कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।

इंजन खराब होने के बाद ट्रैक बाधित होने की सूचना पर विभाग ने गौरीगंज आ रही मालगाड़ी को अंतू रेलवे स्टेशन पर रोककर उसके इंजन से ट्रेन को लखनऊ रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ट्रैक पर करीब दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रैक बाधित होने से लखनऊ-प्रयाग डाउन पैसेंजर के साथ एक मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ।

अन्य ट्रेनों के विलंब से होने के कारण संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। संचालन प्रभावित होने से ट्रेन पर यात्रा कर रहे लोगों के साथ स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।


स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने लखनऊ-वाराणसी अप इंटरसिटी का इंजन मिसरौली में खराब होने की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन को गौरीगंज में 8.35 पर पहुंचना था लेकिन इंजन में आई खराबी के कारण ट्रेन सुबह 10:40 बजे गौरीगंज स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed