{"_id":"5ce82e96bdec22076b5f0168","slug":"155872020116100-sultanpur-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक को यूपी 100 ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में युवक को यूपी 100 ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद में युवक को यूपी 100 ने पीटा
गौरीगंज। पूरे कुर्मिन रामपुर कुड़वा गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद की सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने युवक को थाने में बंद कर बेल्ट से पिटाई की। पीड़ित युवक ने पुुलिस कर्मियों पर विपक्षी से रुपये लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गौरीगंज अंतर्गत पूरे कुर्मिन रामपुर कुड़वा गांव निवासी रामउदित शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने पैतृक आवास में दरवाजा लगा रहा था। आरोप है कि गांव के राधेश्याम गुप्ता ने दरवाजा लगाने का विरोध शुरू कर दिया और फोन से यूपी 100 को सूचना दी।
सूचना के बाद पहुंचे यूपी 100 के पुलिस कर्मी उसे लेकर गौरीगंज थाने पहुंचे और उसकी बेल्ट से पिटाई की। रामउदित का आरोप है कि यूपी 100 पुलिस ने राधेश्याम से रुपये लेकर उसे प्रताड़ित करने के साथ मारा-पीटा।
विज्ञापन
पुलिस ने बाद में राम उदित का शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। इस बाबत एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत पर मामले की जांच कराई जाएगी।