{"_id":"5ce59235bdec220779075693","slug":"155854909711-sultanpur-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन पूर्व घर से भागे बालिग प्रेमी युगल ने थाने में रचाया ब्याह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन पूर्व घर से भागे बालिग प्रेमी युगल ने थाने में रचाया ब्याह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार प्रेमी युगल ने थाने में रचाया विवाह
अमेठी। छह दिन पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल ने पुलिस व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में थाने में एक दूसरे के गले में वर माला डालकर विवाह बंधन में बंध गए।
वर कन्या दोनों पक्षों की सूझबूझ और पुलिस एवं संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता से हुआ विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकरपुर मजरे महमदपुर निवासी पंकज वर्मा पुत्र जवाहरलाल और प्रतापगढ़ के थाना अंतू के गांव जगदीशपुर राजापुर निवासी सविता वर्मा पुत्री अयोध्या प्रसाद के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
छह दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की थी। काफी खोजबीन के बाद पंकज और सविता मिल गए। बुधवार को पंकज -सविता उनके माता पिता, अन्य परिजन और संभ्रांत लोग थाने पहुंचे।
विज्ञापन
थाने में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद पंडित की मौजूदगी में पंकज और सविता एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर विवाह बंधन में बंध गए।
क्षेत्र के महमदपुर निवासी रिटायर्ड सीओ पवन कुमार सिंह, नरैनी के पप्पू सिंह ने वर कन्या दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की। दोनों पक्षों द्वारा एक संधिपत्र तैयार किया गया जिसमें दोनों के माता पिता के साथ ही उनके परिजनों की सहमति के साथ हस्ताक्षर भी लिए गए।
इस मौके पर उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी, तरुण पटेल, महिला आरक्षी शैलजा, सुनील कुमार यादव, इंद्रेश मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में हुई शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।