{"_id":"5ce440f1bdec22073d799f49","slug":"155846275820-sultanpur-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटिंग के दिन अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटिंग के दिन अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंटिंग के दिन अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी
गौरीगंज। केंद्रीय वस्त्र मंत्री व अमेठी लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी मतगणना के दिन अमेठी में रहेंगी। वे गणना परिसर में मौजूद रहकर अपने काउंटिंग एजेंट के अलावा पार्टी नेताओं का उत्साह बढ़ाएंगी। स्मृति के बुधवार शाम तक अमेठी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से भाजपा प्रत्याशी हैं। चुनाव के दौरान राहुल जहां तीन-चार बार ही अमेठी आए वहीं प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही अमेठी में डटीं स्मृति छह मई को मतदान समाप्त होने के बाद दिल्ली लौटीं।
23 मई को हो रही मतगणना के दिन स्मृति अमेठी में मौजूद रहेंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो स्मृति बुधवार शाम तक गौरीगंज पहुंच जाएंगी।
यहां वे अपने अस्थाई कार्यालय/आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व एजेंट बनाए गए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता पर बात करेंगी।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्मृति के काउंटिंग से पहले अमेठी आने की संभावना से इंकार नहीं किया है।