फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   15 youths from Mirzapur and Allahabad were quarantined

क्वारंटीन किए गए मिर्जापुर व इलाहाबाद से पहुंचे 15 युवक

Sat, 18 Apr 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
15 youths from Mirzapur and Allahabad were quarantined
सुल्तानपुर। मिर्जापुर व इलाहाबाद से ट्रक से आ रहे 15 युवकों को पुलिस ने पयागीपुर चौराहे पर पकड़ा है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक जांच के बाद युवकों को क्वारंटीन करा दिया है। इसमें अधिकांश युवक बहराइच के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगार के सिलसिले में मिर्जापुर में रह रहे बहराइच के कुछ युवक लॉकडाउन में घर जाने के लिए ट्रक से निकल पड़े थे। शुक्रवार को इलाहाबाद के रास्ते ट्रक से जैसे ये युवक पयागीपुर चौराहे के पास पहुंचे पुलिस व प्रशासन को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक की चेकिंग की तो कई युवक पकड़े गए। पुलिस ने इसकी सूचना प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने पकड़े गए युवकों की प्राथमिक जांच की। प्राथमिक जांच के बाद प्रशासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने 15 युवकों को फरीदीपुर शेल्टर होम में क्वारंटीन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि युवकों का नमूना लेकर जांच को भेजा जाएगा। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि मिर्जापुर, इलाहाबाद व अन्य जगहों से 15 लोग पहुंचे थे। बाहर से पहुंचने वालों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। इनकी जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed