{"_id":"594d46a24f1c1b26408b4673","slug":"141498236578-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े से टकराकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़े से टकराकर अधेड़ की मौत
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोड़े से टकरा कर बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जामों (अमेठी)। ड्यूटी से घर लौट रहा एक बाइक सवार सड़क पार कर रहे घोड़े से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिवारीजन अधेड़ को लेकर जगदीशपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जामों थाना क्षेत्र के पूरे धाराधरी दूबे मजरे लोरिकपुर निवासी राजकुमार दुबे (45) पुत्र रामशंकर दुबे बलभद्रपुर गांव में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद राज कुमार बाइक से घर लौट रहा था। वह जामों-जगदीशपुर मार्ग पर स्थित लालूपुर गांव के पास पहुंचा था कि अचानक एक घोड़े से बाइक टकरा गया। दुर्घटना में घायल राजकुमार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन राजकुमार को लेकर जगदीशपुर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।