{"_id":"59ee20474f1c1b79548b8b34","slug":"131508778055-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़ी पुलिस जीप से लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़ी पुलिस जीप से लगा लंबा जाम
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर खड़ी पुलिस
जीप से लगा लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-24
गौरीगंज। जिले के कस्बों की तरह जिला मुख्यालय भी जाम की समस्या से मुक्त नहीं है। दिन में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद मुख्यालय वासियों को जाम की समस्या से हर रोज दो-चार होना पड़ता है। रविवार देर शाम शहर में सड़क पर खड़ी पुलिस की जीप से मुंशीगंज की ओर लंबा जाम लग गया। करीब 30 मिनट बाद जब जीप हटी तब जाकर जाम खुला। फल मंडी से अठेहा मार्ग पर बने ओवरब्रिज के रास्ते पर तो हर रोज कई बार जाम लगता है। पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से यहां दिन भर ट्रक आकर व्यापारियों का सामान उतारते हैं, जिससे जाम लग जाता है। इसी मार्ग पर सीएमओ कार्यालय, आबकारी कार्यालय, जिला सेवायोजन कार्यालय के साथ ही दो विद्यालय हैं। जाम की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ता है।