{"_id":"595681294f1c1b69048b488a","slug":"131498841385-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना-1
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे समेत सात घायल
क्रासर
सीएचसी में भर्ती, दो की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पहली दुर्घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगेसरगंज के पास शुक्रवार की दोपहर हुई। बाइक सवार आलोक (40) पुत्र माताफेर शुक्रवार को अपने पांच वर्षीय बेटे पर्व और मां मिथिलेश (58) निवासी पूरे पांडेय मजरे भवानीगढ थाना जामों के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी दुर्घटना भी इसी थाना क्षेत्र के बड़ेगांव के पास हुई। दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार इबरार अहमद पुत्र रियाज निवासी नरहर का पुरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरी दुर्घटना भी इसी थाना क्षेत्र से जुड़ी है। लखनऊ से इलाज कराकर प्राइवेट एंबुलेंस से घर लौट रहे विकास तिवारी निवासी गल्ला मंडी कोतवाली मुसाफिरखाना अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में विकास तिवारी और एंबुलेंस का चालक गुलजार (19) पुत्र तज्मुल हुसैन निवासी सहाबागंज थाना कुड़वार घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अन्य दुर्घटना में घायल साहबे आलम (6) पुत्र रोशन निवासी जलालपुर थाना जगदीशपुर को घायल हालत में भर्ती कराया गया है।