Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   130 Gram Panchayats could not open account yet

130 ग्राम पंचायतों को अभी तक नहीं खुल सका खाता

Fri, 13 Mar 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
130 Gram Panchayats could not open account yet
सुल्तानपुर। स्वच्छ भारत मिशन में ढिलाई पर 130 ग्राम पंचायतों के बैंक खाते पर लगाई गई रोक अभी तक हट नहीं पाई है। इसकी वजह से मार्च माह में भी इन ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित चल रहा है। ग्राम पंचायतों में मरम्मत समेत नए कार्य ठप चल रहे हैं। हालांकि विकास विभाग ने कुछ ग्राम पंचायतों की प्रगति के बाद उन्हें राहत दे दी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को आवंटित प्रसाधन निर्माण की पिछले माह प्रगति धीमी पाई गई थी। सैकड़ा भर से अधिक ग्राम पंचायतों में लाखों रुपया मौजूद होने के बाद भी प्रसाधनों का निर्माण नहीं कराया जाना पाया गया था।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी की रिपोर्ट पर मुख्य विकास अधिकारी ने 151 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि प्रथम के बैंक खाते से धन निकासी पर रोक लगा दी थी। मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र की ओर से 151 ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि प्रथम के खाते पर लगाई रोक से करीब 17 करोड़ रुपया ग्राम पंचायतों में चौदहवें व राज्य वित्त का डंप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनराशि की निकासी नहीं होने से इन ग्राम पंचायतों नए के साथ मरम्मत कार्य बाधित हो गया है। फिलहाल कुछ ग्राम पंचायतों ने प्रसाधनों का निर्माण शुरू करवा दिया है। निर्माण की प्रगति पर पंचायतराज विभाग ने 21 ग्राम पंचायतों के बैंक खाते पर लगी रोक हटा ली है। अन्य ग्राम पंचायतों में अभी रोक प्रभावी है।

जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में प्रसाधन निर्माण की प्रगति शुरू हो गई है। प्रगति को देखते हुए 21 ग्राम पंचायतों से रोक हटा ली गई है। प्रसाधन निर्माण की प्रगति मिलने पर अन्य ग्राम पंचायतों से रोक हटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed