फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   13 corona case in sultanpur

सुल्तानपुर में 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
13 corona case in sultanpur
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना विस्फोट हुआ है। जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 138 सैंपलों में 13 पॉजिटिव पाए हैं। इसमें अधिकांश परदेसी ही शामिल हैं। परदेसियों केेेे संपर्क में आने से परिवार में भी कोरोना पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

16 जून को लिए गए सैंपलों की जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर सीएमओ ने जांच रिपोर्ट का ब्यौरा जारी किया है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शहर के करौंदिया निवासी दो सगी बहनें पॉजिटिव पाई गई हैं। इनकी एक बहन व मां पहले ही पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

ये दिल्ली से साथ आई थीं। इनके संपर्क में आने वाले करौंदिया का ही एक बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। लंभुआ के जमखुरी गांव निवासी पूर्व में पॉजिटिव पाए गए अधेड़ की पत्नी व किशोर पुत्र भी संक्रमित मिला है। धनपतगंज के हरौरा बाजार निवासी एक अधेड़, उनकी पत्नी व बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों मुंबई से ट्रेन से 15 जून को गांव पहुंचे थे। गुजरात 15 जून को घर आए जयसिंहपुर के नेवादा मिश्रौली गांव निवासी एक अधेड़ भी संक्रमित मिला है। धनपतगंज के बेनीपुर गांव निवासी एक और अधेड़ जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। अधेड़ दिल्ली से प्राइवेट कार से 23 मई को आया था। धनपतगंज के देहली बाजार निवासी बाप-बेटा संक्रमित मिले हैं। दोनों सरकारी बस से दिल्ली से 13 जून को गांव पहुंचे थे।

कूरेभार के नेवरी मनोरथपुर निवासी एक युवती भी संक्रमित मिली है। युवती हरियाणा से 15 जून को बस से घर पहुंची है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित पाए गए मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। 13 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 152 हो गई है। पांच मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed