{"_id":"5f3028318ebc3e3cd7202fba","slug":"117-new-cases-found-of-corona-sultanpur-news-lko534424353","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टूटा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, 117 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टूटा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, 117 नए केस मिले
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना केस मिलने का अब तक का रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 117 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सैकड़ा भर से अधिक मरीज एक दिन में मिलने से जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 1100 के पार हो गई है। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।
शनिवार को जिले में विभिन्न जगहों पर कराए गए एंटीजन टेस्ट में सर्वाधिक कोरोना मरीज पाए गए हैं। डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार की देर रात रिपोर्ट जारी की। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को जिले भर में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 107 कोरोना मरीज पाए गए हैं। लखनऊ से आई लैब जांच रिपोर्ट में छह संक्रमित पाए गए हैं। धनपतगंज के सरैयामाफी गांव के एक परिवार के चार संक्रमित मिले हैं। इसमें एक बुजुर्ग, दो महिला व एक किशोर शामिल हैं।
शहर के हथियानाला निवासी एक बुजुर्ग भी संक्रमित पाया गया है। दोस्तपुर के मुस्तफाबाद सरैया निवासी एक युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। लखनऊ से पोर्टल पर चार मरीज अंकित किए गए हैं। इसमें शहर के विवेकनगर निवासी एक युवक, कुड़वार के सोहगौली निवासी एक युवक, दूबेपुर के डिहवा निवासी एक प्रौढ़ व लंभुआ निवासी एक युवक शामिल है। एक दिन में 117 मरीज मिलने से जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 1103 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती 12 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।