{"_id":"595a677a4f1c1bfc398b475a","slug":"101499096954-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू का प्रदर्शन
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-बलिया हाईवे
जाम कर किया प्रदर्शन
क्रासर
किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने लगाई पंचायत
फोटो संख्या-39
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी) ने सोमवार को किसान समस्याओं को लेकर तहसील के बगल स्थित बाग में पंचायत लगाई। काफी देर तक चली पंचायत में किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से आक्रोशित भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी को किसान नेताओं ने 40 सूत्री ज्ञापन दिया। करीब आधे घंटे तक रोड जाम होने की वजह से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जयसिंहपुर तहसील के बगल स्थित बाग में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने कहा कि किसान परेशान है। फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान की फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने बीते दिनों बरौंसा व पीढ़ी में रोड जाम कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने व तिंदौली में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग की। सुबह 10 बजे से पंचायत में काफी देर बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसान उग्र हो गए। भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पंचायत स्थल से लखनऊ-बलिया हाईवे पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पाकर नायब तहसीलदार शिव नरेश वर्मा, एसडीएम चंद्रशेखर मिश्र मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाकर वापस धरना स्थल लाए। संगठन ने 40 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को देकर समस्याओं के निस्तारण कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सभाराज वर्मा, यार मोहम्मद, ऊषा वर्मा, जंगली देवी, उदयराज समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।