{"_id":"6a9869e321be710280029e3f","slug":"list-of-64-valid-candidates-released-for-bar-association-elections-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164172-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 64 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए 64 वैध प्रत्याशियों की सूची जारी
Wed, 02 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के तहत बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने परचा वापस नहीं लिया। जांच में सभी प्रत्याशियों के परचे वैध पाए गए है। परचा वैध पाए जाने के बाद ट्रेजरार पद के लिए अकेले पर्चा दाखिल करने वाली शशि सिंह एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी के चार सदस्यीय पद में महिला के लिए एक पद आरक्षित होने की वजह से अकेले परचा दाखिल करने वाली प्रत्याशी सरोज सिंह निर्विरोध हो गईं। जबकि अन्य 63 प्रत्याशियों के चुनाव के लिए नौ सितंबर के लिए मतदान की तारीख तय की गई है।
अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जारी नई अधिसूचना के मद्देनजर अध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मिश्र, रवींद्र प्रताप सिंह, अखिलेश शुक्ल, ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद पांडेय, राजकुमार सिंह, सभाजीत सिंह, अमरनाथ यादव, हेमंत कुमार मिश्र, ध्रुवराज सिंह, विजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर सिंह, करुणा शंकर, उदय प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह, जय प्रसाद तिवारी ने पर्चा दाखिल किया है।
महासचिव पद के लिए सूर्यनाथ यादव,वीरेंद्र प्रताप सिंह, मदन तिवारी, राकेश पांडेय, आनंद पांडेय, जयंत मिश्र, रोहित अवस्थी, कपिल पांडेय, जयंत सिंह, रवि प्रकाश पांडेय, देवी प्रसाद अग्रवाल, गिरिजा प्रसाद श्रीवास्तव, व्यास नारायन दुबे ने पर्चा दाखिल किया है। अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया है। नौ सितंबर को दीवानी के अधिवक्ता भवन में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
शोभावती का परचा माना गया वैध
सुल्तानपुर। अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी में सहसचिव प्रशासन पद पर निर्वाचन के लिए प्रत्याशी प्रतिमा उपाध्याय एवं शोभावती ने नामांकन किया है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रतिमा उपाध्याय ने शोभावती को मात्र तीन वर्ष पांच माह 15 दिन की प्रैक्टिसनर बताते हुए उन्हें इस पद के लिए अयोग्य होना बताया और उनका परचा निरस्त करने की मांग की। एल्डर्स कमेटी ने संशोधित नियमावली के मुताबिक बार काउंसिल से पंजीकृत होने की तिथि से प्रैक्टिस की अवधि मानते हुए शोभावती का पर्चा वैध माना है। उनके खिलाफ की गई आपत्ति खारिज कर दी गई है।