{"_id":"670d983ec6b8f3980005c324","slug":"10-thousand-population-of-unchgaon-could-not-get-uninterrupted-water-supply-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-120727-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ऊंचगांव की 10 हजार आबादी को नहीं मिल सकी निर्बाध जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ऊंचगांव की 10 हजार आबादी को नहीं मिल सकी निर्बाध जलापूर्ति
Tue, 15 Oct 2024 03:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
ऊंचगांव ग्राम सभा में पानी की टंकी के निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा।
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। विकास खंड कुड़वार के ऊंचगांव के 23 पुरवों की 10 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति देने की मंशा अभी साकार नहीं हो सकी है। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा ऊंचगांव में टंकी निर्माण के लिए बोरिंग का काम शुरू होने के बाद से आगे नहीं बढ़ सका है। अभी यहां पर ओवरहेड टैंक का निर्माण सहित अन्य काम शुरू ही नहीं हो सके हैं। इस वजह से ग्रामीणों में रोष है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ऊंचगांव के मुख्य ग्राम ऊंचगांव के साथ पंड़वापुर, पूरे बुनियाद सिंह, पूरे मोहकम सिंह, किरहिया, तेलियानी, लाला का पुरवा, उंचवा, रूसहडीह, पूरे बड़गइयन, पूरे बंशीधर, पूरे राम परस, पूरे भार्गव तिवारी, पूरे मिश्र, अजियाउरदेई, कटइया, पूरे हरिमंगल, पूरे अठोरियन पुरवों में पाइपलाइन बिछाई जानी थी। टंकी निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। पाइपलाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन देने की जिम्मेदारी गुजरात की बीटीएल कंपनी को मिला है। ग्रामसभा में लगभग 36 किमी पाइपलाइन बिछाई जानी थी।
अभी ग्रामसभा में पाइपलाइन के विस्तार का कार्य अधूरा है। ओवरहेड टैंक का संचालन होने से करीब 10 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलनी थी। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से योजना अभी साकार रूप नहीं ले सकी है। इस संबंध में जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि ठेेकेदार की लापरवाही से कार्य सुस्त गति से चल रहा है। जल्द ही विभागीय अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की जाएगी।