{"_id":"90d9d79cea09db3ebea892534b2cc7ba","slug":"stampede-in-barsana-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना: मंदिर में भगदड़, दर्जनभर से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना: मंदिर में भगदड़, दर्जनभर से अधिक घायल
अमर उजाला, बरसाना
Updated Tue, 05 Nov 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर दीपदान के दौरान बरसाना के राधारानी मंदिर में रेलिंग टूटने पर भगदड़ मच गई जिसमें दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। भीड़ को विग्रह से निकालने कोशिश के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर के सेवायत और कर्मचारियों ने विग्रह को बचाने के लिए जमकर लाठियां भांजी। बचने की कोशिश में श्रद्धालु जलते दीपकों पर चढ़ गए तो एक-दूसरे में उलझकर गिरते-पड़ते रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब एक वर्ष पूर्व राधाष्टमी पर भी राधारानी मंदिर में भगदड़ में कई हताहत हुए थे।
रविवार को दोपहर दो बजे लाड़ली जी मंदिर में दीपदान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े हुए थे। भीड़ का दबाव बढ़ने पर लोगों को विग्रह से निकालने की कोशिश की गई। इसी दौरान मंदिर परिसर में राधाष्टमी पर्व के दौरान व्यवस्था के लिए लगाई गई बेरिकेडिंग टूट गई।
विज्ञापन
दर्जनों श्रद्धालु रेलिंग में दब गए जिससे भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर में तैनात प्रबंध कमेटी व सेवायत पुजारी के कर्मचारियों ने विग्रह में कोई न जाने पाए इसके लिए लाठी बरसाईं।
बचाव की कोशिश में कई श्रद्धालु दीपदान के लिए जलाए गए दीपकों पर चढ़ गए और बुरी तरह झुलस गए। घायलों में ज्यादातर बुजुर्ग महिलाएं व बच्चे हैं।
गंभीर रूप से घायलों को कुछ लोग अपने वाहनों से निजी चिकित्सकों के पास ले गए जबकि अन्य घायलों को इलाका पुलिस और दुकानदारों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
राधारानी मंदिर में भगदड़ पर डीएम ने की रिपोर्ट तलब
बरसाना में राधारानी मंदिर में हुई भगदड़ के मामले में डीएम ने एसओ बरसाना से रिपोर्ट तलब की है। जिलाधिकारी विशाल चौहान ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने हादसे में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात स्वीकार की। बाकी को मामूली चोटें आई हैं। इधर सोमवार को मंदिर में कड़े इंतजाम नजर आए। भीड़ को नियंत्रित रखने को पुलिस एवं मंदिर प्रबंधन के कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। वहीं हादसे में अधिकांश घायल भी अस्पताल से छुट्टी कराकर चले गए।