{"_id":"9e450898-ddc8-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sp-won-with-the-money-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस के पैसे से पिछले साल चुनाव जीती सपा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस के पैसे से पिछले साल चुनाव जीती सपा'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को हराने के लिए कांग्रेस के ही कुछ लोगों ने सपा को पैसा दिए। यह साजिश गोंडा से लेकर रायबरेली तक की सीटों पर रची गई लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
मंगलवार को बेनी प्रसाद वर्मा अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी की जो रणनीति बनती थी, बाद में उसे सपा के एक नेता को बता दिया जाता था।
विज्ञापन
न्होंने कहा कि कांग्रेस के पैसे से सपा को मदद करने वाले लोग आज हजारों करोड़ की हैसियत रखते हैं। अब ऐसे लोगों को सिक्योरिटी और मकान से उपकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस्पात मंत्री ने कहा कि चुनाव में टिकट तक बेचे गए। गोंडा में सोनिया के सामने और बाराबंकी में भी उनका विरोध कराया गया। हैदरगढ़ और बाराबंकी में आपस के दो समधी अलग-अलग चुनाव में उतारे गए। कांग्रेस का पैसा उन्हें भी मिला।
रायबरेली के सपा उम्मीदवार को जिताने के लिए कांग्रेस से पैसा दिया गया। बेनी ने कहा कि उनके बेटे राकेश को हराने के लिए पांच करोड़ खर्च किए गए। ऐसा कांग्रेस के कुछ लोग करते रहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 20 साल से बिक रही है। यदि ऐसा न होता तो राष्ट्रीय दल से ज्यादा निर्दलीय न जीतते।