फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp mla laxmi gautam wil take divorce

ना ना करते सपा विधायक लक्ष्मी अब ले रहीं तलाक

Fri, 02 Aug 2013 12:04 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
sp mla laxmi gautam wil take divorce

ना ना करते हुए आखिरकार सपा विधायक लक्ष्मी गौतम ने तलाक देने की तैयारी कर ही ली। पिछले दो दिनों में उन्होंने कचहरी पहुंचकर वाद दायर करने के लिए पेपर तैयार कराए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बाद साथ रहने का मतलब नहीं। बेटियां हरगिज न दूंगी... दिलीप से हर्जा खर्चा भी लूंगी।

चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम की दूसरे युवक से रिश्तों को लेकर उनके वैवाहिक जीवन में खटास कुछ महीने पहले शुरू हुई थी लेकिन सार्वजनिक 12 जून की शाम को टीडीआई सिटी में हुआ था।
विज्ञापन


दिलीप ने कहा था कि वह अपनी बेटियों से मिलने आया था पर विधायक ने अपने सुरक्षा कर्मियों से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया। हंगामा बढ़ने पर सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के रिश्तों में लगातार तनातनी आती गई। सियासी गलियारों में भी विधायक की गृहस्थी का विवाद खूब गूंजा।

हालांकि दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान तो उसी समय कर दिया था लेकिन विधायक लक्ष्मी गौतम ने अब तलाक के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लक्ष्मी गौतम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को कचहरी गईं थीं। वहां अपने अधिवक्ता से मिलीं और कागज तैयार कराए। एक दो दिन में कागज तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed