फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp leader went to save rape accused

गैंगरेप के आरोपियों की सिफारिश करने पहुंचे सपा नेता

Fri, 09 Aug 2013 11:26 AM IST
मेरठ/ब्यूरो
मेरठ/ब्यूरो Updated Fri, 09 Aug 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
sp leader went to save rape accused

उत्तर प्रदेश में हापुड़ के बहादुरगढ़ से कार में डाल कर लाकर मेरठ के इंदिरा चौक स्थित एक नर्सिंग होम की पार्किंग में छात्रा से गैंगरेप प्रकरण में कुछ सपा नेता आरोपियों की सिफारिश लेकर बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान वहां पर सपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। हालांकि राज्य महिला आयोग की सदस्य सहित सपा जिलाध्यक्ष ने ऐसे किसी मामले से इंकार किया है।
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करने राज्य महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी सर्किट हाउस पहुंची थी। वे महिलाओं के मामले में सुनवाई कर रहीं थीं।

इस दौरान कुछ सपा नेता वहां पर पहले से मौजूद थे। तभी लगभग लगभग दो बजे सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह सर्किट हाउस पहुंचे और राजदेवी के बगल में बैठ गये। इसी दौरान वहां पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि वहां पर सपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य सपा नेताओं ने सिंभावली कॉलेज के छात्र नेता द्वारा गैंग रेप प्रकरण में आरोपियों की सिफारिश की। यह भी कहा गया है कि वहां पहुंचे सपा नेताओं में से एक तीसरे आरोपी का रिश्तेदार है।

उसी की सिफारिश के लिए सपा नेता वहां पहुंचे थे। इसके बाद जब महिला आयोग की सदस्य से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह लड़की के साथ हैं और पूरी मामले की जांच को विशेष तौर पर देखेंगे।


उन्होंने किसी भी प्रकार की सिफारिश से इंकार किया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का भी कहना है कि यह बात पूरी तरह से निराधार है। मैं वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष के तौर पर गया था। वह क्यों ऐसे मामले में किसी की सिफारिश करेंगे, जिसमें एक लड़की के साथ गैंग रेप हुआ है। यह गलत प्रचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed