फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth riding a bike returning home were hit by a pickup, one died

Sonebhadra News: घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 11 May 2024 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth riding a bike returning home were hit by a pickup, one died
अनपरा थाना क्षेत्र के कुबरी जंगल में शुक्रवार की रात बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया। उसे डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

ओबरा थाना क्षेत्र के कन्हरा गांव निवासी छोटू उर्फ बुडूक जायसवाल (24) अपने गांव के ईश्वर प्रसाद खरवार (26) के साथ बैढन स्थित रिश्तेदारी में गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कुबरी जंगल के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटू के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं ईश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अनपरा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृत युवक के भाई उदय कुमार की ओर से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed