फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PM Modi's birthday celebrated with a pledge to serve.

Sonebhadra News: सेवा-संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Fri, 18 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's birthday celebrated with a pledge to serve.
रॉबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हवन पूजन करते भाजपा के
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई। सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने फीता काटकर किया। इसके बाद प्रदर्शनी में पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों से संबंधित सामग्री देखी तथा अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से जनहित में विभिन्न विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने जनपदवासियों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की। इस मौके पर प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed