फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DM's inquiry reveals stamp duty irregularity worth 12 lakh.

Sonebhadra News: डीएम की जांच में 12 लाख के स्टांप शुल्क की गड़बड़ी उजागर

Fri, 18 Sep 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
DM's inquiry reveals stamp duty irregularity worth 12 lakh.
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संपत्तियों के पंजीयन में स्टाम्प शुल्क की बड़ी गड़बड़ी का खुलासा किया है। बृहस्पतिवार को लोढ़ी और सहिजन खुर्द गांवों में दो बैनामों के स्थलीय निरीक्षण के बाद यह मामला सामने आया। भौतिक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन में करीब 12 लाख रुपये के स्टांप शुल्क की कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कमी की वसूली करने के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान जिलाधिकारी के साथ सहायक महानिरीक्षक निबंधन, उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज आशीष कुमार त्रिपाठी और संबंधित लेखपाल मौजूद थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। बैनामों में दर्ज विवरण का भूमि के वर्तमान उपयोग, निर्माण और संपर्क मार्ग से मिलान किया गया। आसपास के विकास और क्षेत्र में हाल में हुई संपत्तियों की बिक्री को भी आधार बनाया गया। जांच में पता चला कि इन संपत्तियों का मूल्यांकन कृषि भूमि की दर से किया गया था। हालांकि, मौके पर उनका उपयोग आवासीय था और निर्माण भी मौजूद था। इसके बाद दोनों प्रकरणों का पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसमें देय स्टाम्प शुल्क की तुलना में करीब 12 लाख रुपये की कमी सामने आई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थलीय जांच में सामने आए तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर स्टाम्प शुल्क की कमी की वसूली की जाए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि संपत्तियों के पंजीयन के समय उनकी वास्तविक स्थिति और निर्धारित मूल्यांकन दरों का सही अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व संरक्षण और स्टाम्प शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता के लिए स्थलीय सत्यापन आगे भी जारी रहेगा। यह कदम सरकारी खजाने को होने वाले संभावित नुकसान को रोकने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed