{"_id":"5f1c17088ebc3e63e5564ba3","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns5377475165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पसरा मातम
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। रात में ही उसे बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से विंढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अत्यधिक शराब पीने की वजह से मौत हो जाने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही शनिवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
पोलवा गांव निवासी अनिल कुमार कन्नौजिया (40) पुत्र रामलाल कन्नौजिया शराब के नशे का आदी था। परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को रात में अचानक उसे उल्टियां होने लगी। परिजनों ने सारे संभव घरेलू उपाय किए लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रात में करीब एक बजे परिवार के लोग एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। पिता के मुताबिक वह पिछले तीन चार दिनों से कुछ भी खाया पीया नहीं था और इन दिनों शराब का प्रयोग भी अत्यधिक करने लगा था। मृतक की तीन बेटियां एवं दो पुत्र हैं।
बड़ी बेटी की शादी तय कर चुका था अनिल
महुली। अनिल अपनी बड़ी बेटी शिमला की शादी तय कर चुका था। लॉकडाउन की वजह से उसकी शादी की तारीख टाल दी गई थी। विवाह की तैयारियों को लेकर उसके मन में बड़ी ख्वाहिशें पल रही थीं लेकिन सब अधूरी रह गईं। अनिल की आकस्मिक मौत से परिजनों सहित गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।