फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in road accident, one serious

सडक हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर

Mon, 03 Jan 2022 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, one serious
वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार तड़के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

झारखंड प्रांत के गढ़वा जिला निवासी नुरूद्दीन (26) अपने परिचित छोटू (24) के साथ बाइक से सोमवार सुबह 6:30 बजे अनपरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बैरपान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। नुरूद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घायल को चिकित्सालय भेजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed