फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 13 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के बरकोनिया गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से घरवालों में कोहराम मच गया। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रमोद कहार उर्फ बब्बल (38) पुत्र लाल बिहारी निवासी जलखोरी थाना पन्नूगंज शुक्रवार की शाम पटना गांव की तरफ से सोढ़ा गांव की तरफ जा रहे थे। रात में करीब आठ बजे बरकोनिया गांव के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में लगे तार के संपर्क में आ गए। तार में करंट प्रवाहित होने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना रामपुर बरकोनिया थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा तो करंट लगने से युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई और घटना की सूचना घरवालों को दी। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। घरवालों के मुताबिक प्रमोद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्हें एक लड़का प्रदीप (12) और तीन लड़कियां क्रमश: गुड़िया (9), पूनम (7), शुशीला (4) वर्ष की हैं। पत्नी तेतरी देवी व अन्य परिजनों का आरोप है कि प्रमोद की मौत करंट से नहीं बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाल का कहना है कि पूछताछ में आस-पास के लोगों ने मौत करंट लगने से बताया। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed