फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth Congress workers submitted memorandum to DM for fee waiver

फीस माफी के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers submitted memorandum to DM for fee waiver
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को स्कूल में फीस माफी की मांग को लेकर ज्ञापन सौपते युकां के कार्यकर्त? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विद्यालयों में तीन माह की बच्चों की फीस माफ करने की मांग उठाई है। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कोरोनाकाल में मंदी के मद्देनजर छात्रों की फीस माफ की जाए। तीन महीने स्कूल पूर्णतया बंद थे और महामारी के समय हर व्यक्ति पर इसका पूरा प्रभाव पड़ा है। डीजल-पेट्रोल का मूल्य भी बढ़ा है जिससे महंगाई भी बढ़ी है। व्यापार बंद होने से व्यापारी भी कमजोर हुआ है। डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि का असर किसानों पर भी पड़ा है। खेती के समय में डीजल का इतना ज्यादा दाम बढ़ना उनके ऊपर अतिरिक्त भार है। देखा जाए तो हर वर्ग इस महामारी में पूरी तरीके से प्रभावित हुए हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर सूरज वर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष ओमकार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed