फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth and old man died in road accidents, three injured

Sonebhadra News: सड़क हादसों में युवक और वृद्ध की मौत, तीन घायल

Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Youth and old man died in road accidents, three injured
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक और वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में हुई। कोतवाली क्षेत्र के जैत गांव निवासी अक्षय कुमार (24) की बाइक में रविवार को कम्हारी में अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक आधा घंटा तक सड़क पर छटपटाता रहा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, करमा थाना क्षेत्र के बरबसपुर गांव में रविवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। शाहगंज थाना क्षेत्र के सिद्धी गांव निवासी राम निहोर (22) और उसका चचेरा भाई रवि (25) सोनवर्षा गांव के लिए बाइक से निकले थे। वहीं, तिलौली गांव निवासी सुनील मौर्य (30) अपने दादा शंकर लाल मौर्य (70) को बाइक से लेकर घर जा रहा था। बरबसपुर गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। घायलों को एंबुलेंस मदद से सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। शंकर लाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सुनील और रवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली निरीक्षक अंजनी कुमार राय और एसआई राम अवध यादव ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed