फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Your actions are ruining the society.

Sonebhadra News: आपका कृत्य समाज को कर रहा खोखला

Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Your actions are ruining the society.
गांजा तस्करी के मामले में उड़ीसा निवासी आरोपी को कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया है। उसके कृत्य को समाज के लिए घातक बताया गया है। जो समाज को अंदर से खोखला कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल 23 मार्च को राॅबर्ट्सगंज कोतवाल और एसओजी टीम ने एक पिकअप से 338 किलो गांजा बरामद किया था। जिसे तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए वाराणसी ले जा रहे थे। चालक पुप्पुन हरिजन व उसके अन्य साथी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

जिसमें पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट प्रेषित किया है। आरोपी इन दिनों जिला जेल में बंद है। जिसने जमानत के लिए गुहार लगाया था।
जमानत प्रार्थना पत्र पर (प्रभारी) विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं का पक्ष सुना। पुलिस ने जमानत का घोर विरोध किया। जहां आरोपी के पलायित होने की संभावना जताई। न्यायालय ने जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपी के कृत्य से समाज का युवा वर्ग निरंतर नशे का शिकार हो रहा है और इस प्रकार के अपराध से आरोपी पूरे समाज को खोखला कर रहा है।
एक अन्य मामले में 65 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार चंदौली के नौगढ़ थाना के बोझ गांव निवासी अजय मौर्य की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed