फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man went towards track after puja, died after being hit by train

Sonebhadra News: पूजा के बाद ट्रैक की ओर गया युवक, ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 27 Sep 2024 04:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Young man went towards track after puja, died after being hit by train
सलखन। चोपन थाना अंतर्गत लालगंज गांव में बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वह घर के पास आयोजित जिउतिया पूजा में शामिल होने के बाद ट्रैक की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

लालगंज निवासी राकेश (30) के घर के पास शाम को पास पड़ोस की महिलाएं जिउतिया पूजा कर रही थीं। पत्नी के व्रत रखने के कारण राकेश भी वहां मौजूद था। पूजा के बाद महिलाएं कहानी सुनने लगीं। इस दौरान राकेश भी डीजे पर थिरकता रहा। पूजन का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इस बीच वह शौच के लिए पास के रेलवे ट्रैक की ओर जाने की बात कह वहां से निकला। काफी देर तक नहीं लौटा ताे घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वह रेलवे ट्रैक की ओर गए तो वहां राकेश का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। कुछ देर पहले ही वहां से ट्रेन गुजरी थी। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चोपन एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed