फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man found unconscious on the roadside, died in the hospital

Sonebhadra News: सड़क किनारे अचेत मिला युवक, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 14 Aug 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious on the roadside, died in the hospital
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू काॅलोनी में किराये पर रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से रायपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी धमेंद्र चौबे सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू काॅलोनी में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा अमित चौबे (26) अनपरा के एक कंपनी में काम करता था। एक साल पहले उसकी शादी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जियनी गांव निवासी खुशबू से हुई थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा के कारण एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया।
जानकारी होने पर अमित भी अनपरा से राबर्ट्सगंज आया। शुक्रवार को उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। पिता बनने पर अमित काफी खुश था। अमित शनिवार को किसी काम के लिए बाइक से नगर में आया था। करीब ढाई बजे नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे स्थित एक गली में वह अचेत मिला। उसकी बाइक भी मौके पर नहीं थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजवाया। वहां उपचार के दौरान कुछ देर के लिए वह होश में आया, मगर घटना के संबंध में कुछ बता नहीं सका। शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अमित की बाइक नगर में ही एक फल की दुकान के पास मिली। घटना के बाद परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत को लेकर वह सकते में हैं। उन्होंने घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed