फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man died in road accident after bike overturned in sonbhadra

Sonbhadra News: ड्रम से टकराकर बेकाबू बाइक सड़क पर गिरी, पीछे से आ रहे वाहन ने युवक को कुचला; मौत

Mon, 07 Oct 2024 03:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 07 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में ड्रम से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
young man died in road accident after bike overturned in sonbhadra
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना अन्तर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाड़ी स्थित वैष्णो मंदिर के पहले ड्रम से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार की मौत हो गई। उसे पीछे से आ रहे बेकाबू वाहन ने कुचल दिया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भी पहुंच गए।

विज्ञापन


यह है मामला
सोमवार की सुबह बाइक सवार युवक डाला से चोपन की ओर जा रहा था। बाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर रखे ड्रम में टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना में सोनू जायसवाल (20) पुत्र स्व. संतोष जायसवाल निवासी नई बस्ती डाला की घटनास्थल पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अपने आवास पर बैठकर क्षेत्रवासियों की समस्या सुन रहे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चोपन एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि अनियंत्रित बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन का धक्का लगने से मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed