{"_id":"66e020a2ff6699c6b30cd978","slug":"young-man-died-after-hit-by-train-in-sonbhadra-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पलट दूंगा: आवाज से चिढ़ता था युवक, रात में टॉर्च लेकर निकला, सुबह रेल पटरी पर इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पलट दूंगा: आवाज से चिढ़ता था युवक, रात में टॉर्च लेकर निकला, सुबह रेल पटरी पर इस हाल में मिली लाश
Tue, 10 Sep 2024 04:04 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:04 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में एक युवक का शव मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत स्थिति में मिला। वह अपने ननिहाल में रहता था। जो रेलवे ट्रैक के पास ही है। अक्सर ट्रेन के वहां से गुजरने पर वह चिढ़ता था।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार की रात में ननिहाल में रह रहे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह क्षत-विक्षत शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवक का घर रेल लाइन के पास ही है। अक्सर पटरी से कोई ट्रेन गुजरने पर वह कहता था कि ट्रेन पलट दूंगा। रात में वह टॉर्च लेकर घर से निकला था।
विज्ञापन
यह है मामला
खोखा गांव निवासी सतेंद्र उर्फ पन्नालाल (18) पुत्र अशोक धनौरा गांव में अपने नाना सुरेश के घर रहता था। घर से महज सौ मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक है। युवक ट्रेन के आवागमन से हमेशा चिढ़ता रहता था। कोई भी ट्रेन पास से गुजरने पर कहता था कि ट्रेन को पलट देंगे।
विज्ञापन
सोमवार की रात में टॉर्च लेकर घर से निकला था। सुबह रेलवे लाइन पर उसका क्षत- विक्षत शव मिला। किस ट्रेन से हादसा हुआ यह अभी तक पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने ट्रेन की पटरी पर शव देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही कस्बा चौकी इंचार्ज एमपी सिंह घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। दादा राजाराम निवासी खोखा ने बताया कि युवक की पिछले मानसिक स्थिति दिनों से ठीक नहीं थी।