फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young businessman dies in clash between DCM and Magic

डीसीएम और मैजिक की भिड़ंत में युवा कारोबारी की मौत

Sun, 10 Apr 2022 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Young businessman dies in clash between DCM and Magic
देवरी गांव में कटबंधवा मोड़ पर रविवार को डीसीएम और मैजिक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक चला रहे युवा कारोबारी की मौत हो गई। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने घरवालों को सूचना दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के चितौड़ जिला निवासी रोशन जाट (36) पुत्र मांगीलाल छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आइसक्रीम फैक्ट्री चलाता था। वह खुद ही आइसक्रीम की डिलीवरी देने मैजिक से रेणुकूट जा रहा था। कटबंधवा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से आमने-सामने की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में मैजिक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह मैजिक में बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर की मदद से घायल रोशन को किसी तरह बाहर निकलवाकर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीएम चालक फिरोजाबाद के जसराना निवासी महेंद्र ने बताया कि वह कुर्सी लेकर दिल्ली से अंबिकापुर जा रहा था। वह अपनी साइड में था। अचानक से मैजिक चालक गलत साइड में आकर डीसीएम से टकरा गया। थाना प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed