{"_id":"58b7041e4f1c1b687f8317fa","slug":"would-be-jailed-mining-mafia-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाएंगे खनन माफिया, घोटालेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जाएंगे खनन माफिया, घोटालेबाज
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
अनपरा क्षेत्र के ककरी में जनसभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ककरी के एकलव्य (रामलीला) मैदान से भाजपा के चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी की सरकार बनते ही खनन माफिया और खनन घोटालेबाजों की जगह जेल में होगी। किसी भी हाल में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। जनता से जुड़ी सुविधाएं बेहतर होंगी। परिवार में बेटी बोझ नहीं, सहारा बनेगी। हर हाथ को हुनरमंद बनाएंगे।
बुधवार की दोपहर चुनावी जनसभा में उन्होंने भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से बेहतर बताया। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी की जनता ने जिस तरह भाजपा को बहुमत दिया, उसी तरह 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देने जा रही है। सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंका। पूर्ण बहुमत के बावजूद सपा सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा सकी। कहा कि सीएम अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता, लेकिन काम बोलता नहीं दिखता है। यह तभी संभव है, जब काम धरातल पर हुआ हो। गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। बसपा नेतृत्व को दौलत का भूखा बताया। सोनभद्र का जिक्र करते हुए कहा कि न तो किसानों को सिंचाई सुविधा मिली, ना युवाओं को रोजगार, ना ही आदिवासियों को जमीन का अधिकार। उन्होंने सपा सरकार पर केंद्र के रुपये को जनता के हित में उपयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का स्वाभिमान होता है। हर हाल में इसकी रक्षा की जाएगी। दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को भारत के स्वाभिमान-सम्मान पर सवाल नहीं उठाने दिया जाएगा।