फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Working off the outrage expressed by lawyers

वकीलों ने कार्य बंद कर जताई नाराजगी

Wed, 01 Mar 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 01 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश शर्मा के बेटे की हत्या के मामले में अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी न किए जाने पर बुधवार को भी वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। वकीलों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज दूसरे दिन भी प्रभावित रहा और वादकारी          परेशान रहे।

सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीएन पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता पुत्र की हत्या के मामले में अभी तक राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नही किया है। पुलिस की कार्य प्रणाली निंदनीय है। कहा कि आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए पूर्व एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय टीम मंगलवार को एसपी लल्लन सिंह से मिलकर हत्या के विभिन्न विंदुओं पर विचार-विमर्श कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई। एसपी ने कहा कि विशेष सूत्रों से जांच कराकर हर पहलुओं पर ध्यान देते हुए कार्रवाई की जाएगी। एसबीए अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों की पांच सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट दिया है। इस पर गुरुवार को आम सदन की बैठक बुलाई गई है। जो भी आम सभा तय करेगा उसी के अनुरुप अगली रणनीति बनेगी। प्रभाकर राम पाठक, एसबीए महामंत्री श्रीनिवास मिश्र, डीबीए महामंत्री अतुल पटेल, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, चंद्र प्रकाश चौबे, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed